राज्य स्तरीय अंडर 20 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा तीसरे पायदान पर

स्मार्ट हलचल|राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के सयुक्त तत्वावधान में चल रही अंडर 20 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा तीसरे स्थान पर रही जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला भीलवाड़ा वर्सेज जोधपुर फुटबॉल अकादमी के बिच हुआ जिसमें भीलवाड़ा 2-0 से हार गई बाद में तृतीय स्थान के लिए भीलवाड़ा वर्सेज उदयपुर के बीच मेज खेला गया जिसमें भीलवाड़ा 2-3 से विजय रही संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा वही चयनित खिलाडियों का चितौड़गढ़ में प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा एवं इस से राजस्थान टिम का चयन किया जाएगा टिम के कप्तान सिद्धार्थ गौतम बैरवा ने वार्ता में बताया कि भीलवाड़ा की पूरी टिम व प्रत्येक खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन रहा इस पूरी प्रतियोगिता में ओर उन्होंने इस जीत का श्रेय संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक कोच मिथलेश मारू जगदीश बुनकर ओर शंकर जीनगर को देने के साथ ही बताया कि एक कोच की अच्छी रणनीति अच्छा प्रयास कठिन परिश्रम के बदौलत ही संभव हे यह हमें प्रतिदिन निःशुल्क़ प्रशिक्षण देते हैं और हर संभव प्रयास करते हे कि हम में खेल की नवीनतम स्किल्स का इजाफा कैसे हो कैसे हमें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले और हम आगे जा कर जिले का प्रदेश का ओर देश का नाम रोशन करे इस उपलब्धि पर ओम प्रकाश काबरा भेरू लाल जिनगर जगदीश बुनकर शंकर जीनगर लोकेश बुनकर महेश शर्मा कैलाश कोठारी दुर्गेश जोशी सदिक पठान अमर सिंह सिद्धार्थ पोरवाल शेखर बैरवा आदि ने खुशी जताई