नादौती। स्मार्ट हलचल|कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी में क्षेत्र में नवाचार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने से उद्देश्य से कृषि विश्वविद्यालय कोटा द्वारा राज्य स्तरीय कृषि ज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विशिष्ट अतिथि कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरू डॉ विमला डुकवाल ने महोत्सव में महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिसीजन फार्मिंग, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, फसल विविधीकरण सहित कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और मार्केटिंग से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया जिसमें बडापुरा,रौसी निवासी वीणा मीना को मशरूम उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया
