Homeराजस्थानअलवरयादव महासभा के मनोज यादव व राजेंद्र यादव बने प्रदेश सचिव

यादव महासभा के मनोज यादव व राजेंद्र यादव बने प्रदेश सचिव

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बा निवासी जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, नारायणपुर निवासी राजेंद्र यादव को युवा यादव महासभा राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने उनकी सक्रियता, समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज यादव लंबे समय से सामाजिक और युवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। मनोज यादव ने इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा का अवसर भी बताया। इसी तरह नारायणपुर निवासी राजेंद्र यादव को भी प्रदेश सचिव नियुक्त किया हैं। ग्रामीणों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की हैं ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES