Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दडा.लक्ष्मणदास वैष्णव प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

डा.लक्ष्मणदास वैष्णव प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर 4 फरवरी
स्मार्ट हलचल/राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ केहाल ही में टोंक में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में आगामी दो वर्ष के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी ने डाइट उद‌यपुर के डा.लक्ष्मणदास वैष्णव व्याख्याता (शा.शि.) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर प्रदेश महामन्त्री डॉ भेरूसिंह राठौड़, संरक्षक हीरालाल सुधार, महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, प्रदेश सयुक्त संगठन मंत्री विजय मेनारिया मीडिया प्रभारी गोपाल मेनारिया ,हर्ष वर्धन सिंह सिसोदिया दर्जन सिंह सिसोदिया सहित उद‌यपुर संभाग के शारीरिकों ने डॉ.वैष्णव को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि डॉ वैष्णव राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भी है जिन्हें वर्ष 2011 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES