भीलवाड़ा । स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भीलवाड़ा की तिमाही बैठक का आयोजन सहायक मंडल इंजीनियर शैलेष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्टेशन अधीक्षक जगदीश भानुराम चंदेल सहित भीलवाड़ा स्टेशन कार्यालय प्रमुख/प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (01.10.2025 से 31.12.2025 तक) अवधि के दौरान भीलवाड़ा स्टेशन स्थित कार्यालयों में हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक मंडल इंजीनियर ने सभी सदस्यों का बैठक में का स्वागत करते हुए बैठक की निर्धारित मानक कार्य सूची पर चर्चा की गई । मंडल से पधारे हरिकेश मीना,राजभाषा अधिकारी ने कार्यालयों में हिंदी में काम करने में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों को दूर करने का उपाय बताया।













