डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली निकाली

( रमेश चंद्र डाड)

आकोला |बरुंदनीक्षेत्र में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर शहीद जगन्नाथ मीणा की स्मारक स्थल पर शहीद जगन्नाथ मीणा एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया गया। इसके बाद एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो सिंगोली, धाकड़ खेड़ी व बागीत होते हुए मुख्य समारोह स्थल तक पहुंची। रैली में युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
रैली के पश्चात मुख्य समारोह अंबेडकर सर्किल सिंगोली चारभुजा में आयोजित किया गया। यहां आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह में क्षेत्र की 40 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं समाज के होनहार व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर सिंगोली प्रशासक राकेश कुमार आर्य, बरुंदनी प्रशासक गजेंद्र कुमार साहू, धाकड़ खेड़ी उप सरपंच प्रकाश सालवी, बरुंदनी पूर्व सरपंच शंकर लाल खटीक, समाजसेवी शैतान सिंह मीणा, रामदयाल रेगर, शंकर लाल मीणा, विनोद सालवी (धाकड़ खेड़ी), धन्ना लाल मीणा, कालू बलाई, राहुल भील, प्यार जी रैगर, सन्नी सालवी, सांवर बैरवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार जी चावरिया, मुख्य वक्ता मुकेश जी मेघवंशी (हरणी), पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल मीणा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कुमार शिव पीथास द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा सभी को शिक्षा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।