राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्री माली का खखरेरू में भव्य स्वागत

खखरेरू/फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड संख्या 4 जोधा सिंह नगर (सलवन) में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री माननीय श्री सोहन लाल श्री माली जी का औपचारिक आगमन हुआ। मंत्री जी के आगमन को लेकर वार्डवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।मंत्री जी के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं युवाओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

अपने संबोधन में मंत्री श्री माली ने प्रदेश में संचालित डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर पिछड़े वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग भी सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वरोजगार योजनाएं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

मंत्री जी ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर नंद राज मिश्र, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, रामबिलाश मिश्रा, बाबू तिवारी, विकास, समीर, प्रिंशु, मनोज सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles