Homeबीकानेरअज्ञात आरोपीगणो द्वारा चोरी की गई गाडी बोलेरो कैम्पर

अज्ञात आरोपीगणो द्वारा चोरी की गई गाडी बोलेरो कैम्पर

नम्बर आर.जे. 10 जी.ए. 5654 को किया बरामद

 (बजरंग आचार्य )

सादुलपुर/स्मार्ट हलचल/अज्ञात आरोपीगणो द्वारा चोरी की गई गाडी बोलेरो कैम्पर नम्बर आर.जे. 10 जी.ए. 5654 को किया बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जय यादव आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में किशोरी लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़, निश्चय प्रसाद एम सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय वृत राजगढ़ के निकट सुपरविजन में मुकदमा नम्बर 81/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 पुलिस थाना राजगढ़ में अज्ञात आरोपीगणो द्वारा एक मार्च 2025 की रात्रि के समय चोरी की गई गाडी बोलेरो कैम्पर नम्बर आरजे 10 जीए 5654 को बरामद करने व अज्ञात आरोपीगणो की तलाश हेतु मन थानाधिकारी द्वारा टीम गठीत की गई।
गठीत टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियोग मे चोरी की गई गाडी कैम्पर नम्बर आरजे 10 जीए 5654 को कांधराण गाव की रोही/गोचर भूमि से बरामद किया गया। प्रकरण के अज्ञात आरोपीगणो की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियोग में बरामदशुदा वाहन की अनुमाति कीमत 04 लाख रूपये है। उक्त कार्रवाही में टीम सदस्य राजेश कुमार, रामनिवास, सुनिल कुमार, रवि कुमार, सन्दीप कुमार, सज्जन सिह व कुलदीप शामिल रहे। वही अभियोग की घटना में चोरी हुये वाहन बोलेरो कैम्पर की पतारसी लगाने मे श्री रवि कुमार कानि0 1367 व सन्दीप कुमार कानि० 1222 की विशेष भूमिका रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES