सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल /उप कारागृह राजगढ पर पत्थरबाजी कर राजकार्य मे बांधा पहुचाने वाले तीन ओर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जय यादव आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में किशोरी लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़, निश्चय प्रसाद एम सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ़ के निकट सुपरविजन मे उप कारागृह राजगढ मे पत्थरबाजी कर राजकार्य मे बांधा पहुंचाने वाले अज्ञात मुलजिमानो की गिरफ्तार हेतु मन थानाधिकारी द्वारा टीम गठीत की गई। गठीत टीम द्वारा अथक प्रयास कर पुर्व मे गिरफतार मुलजिमानो के अलावा घटना में शामिल तीन ओर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 01- योगेश कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र 25 साल निवासी कामाण पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू, 02- सुनिल कुमार उर्फ ढोला उर्फ धोलु पुत्र जसवन्त उम्र 24 साल निवासी कामाण पुलिस थाना हमीरवास, व 03- हरेन्द्र पुत्र रतनसिह जाति नाई उम्र 25 साल निवासी कामाण पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया। बाद अनुसंधान मुलजिमानो को गिरफ्तार किया गया। अभियोग की घटना के बारे मे गहनता से जांच की जा रही है। उक्त कार्रवाही में पुलिस टीम केसदस्य राजेश कुमार, रामनिवास, सुनिल कुमार, रवि कुमार, सन्दीप कुमार, सज्जन सिह शामिल रहे। वही अभियोग की घटना मे आरोपीगणो की पतारसी लगाने व गिरफतारी मे रवि कुमार कानि., व सन्दीप कुमार कानि. विशेष भूमिका रही।