ग्राम पंचायत रतनपुरा में हो रहे धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में आंधी तूफान ने मचाई धमा चौकड़ी लाखों रुपए का हुआ नुकसान

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल /नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा (मांडकला) में आयोजित अखिल नागरचाल धाकड़ समाज के 28वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में अचानक आई तेज आंधी और बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। आंधी तूफान के मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज आंधी और धूलभरी हवाओं ने सम्मेलन स्थल पर भारी तबाही मचाई। आंधी से सम्मेलन स्थल पर लगाए गए टेंट, पंडाल, सजावट और भोजन व्यवस्था ,अतिथि ,भामाशाहों के लिए तैयार पांडाल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लाखों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है। सम्मेलन में किसी भी प्रकार के जन हानि नहीं होने से सम्मेलन समिति ने राहत की सांस ली धाकड़ समाज द्वारा की गई तमाम तैयारियां धरी रह गईं। समाज बंधुओं ने कई दिनों से इस सम्मेलन को लेकर भव्य तैयारियां की थीं, लेकिन अंतिम समय में मौसम ने सम्मेलन में बाधा डाल दी।
यह सम्मेलन धरणीधर सेवा संस्थान मांडकला के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा था, जिसमें 108 गांवों के समाज बंधु शामिल होने वाले थे। इस घटना के बाद आयोजन समिति ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाए।