एजाज़ अहमद उस्मानी।
स्मार्ट हलचल| मेड़ता रोड क्षेत्र में आवारा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। अभी हाल ही में एक पागल गोवंश ने काफी लोगों को घायल कर दिया है जिसमें मुख्य रूप से घायल विनय महेश्वरी जिनको गोवंश ने गंभीर रूप से घायल किया है। विनय महेश्वरी के जबड़े के ऊपर 18 टांके आए हैं। इस प्रकार की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्थानीय गौशाला और नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं गौशाला सचिव ने गोपालकों पर गोवंश को खुला छोड़ने के आरोप लगाए हैं, जिससे समस्या और विकराल होती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।


