अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई एवम् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत जी के निर्देशानुसार ब्यावर जिला प्रभारी विशंभर शर्मा जी ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल की मीटिंग अजमेर रोड स्थित होटल श्री में संगठन की मीटिंग आयोजित की।
सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी ने बताया कि संगठन सृजन विस्तारीकरण के तहत सेवादल को बूथ स्तर तक सेवादल संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश सेवादल द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम मुख्यतिथि ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, ब्यावर प्रभारी विशंभर शर्मा, ब्यावर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बालूराम सेन, अथिति मंच पर उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों का गांधी टोपी और सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा ने बताया कि मीटिंग में विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है और सदस्यता अभियान को बढ़ाने में सहयोग करूंगा, प्रभारी विशंभर शर्मा ने कहा के कांग्रेस सेवादल अनुशासन वाला संगठन है और नए सदस्य अति शीघ्र जोड़े जाएं ताकि संगठन को और भी मजबूती प्रदान हो, नगर अध्यक्ष भारत बाघमार ने शीश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवादल जैसा कार्य कोई नहीं कर सकता पंचायत, निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा जनता के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष बालूराम सेन, पूर्व पार्षद रामनिवास सेन, बाबूलाल पंवार, रणजीत पंवार, अरुण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें नए सदस्य जोड़ने में महिला शक्ति कांग्रेस नेत्री जानवी भरवानी, उर्मिला सोलंकी ने सेवादल के अधिक सदस्य जोड़े। कार्यक्रम में ब्यावर के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष भारत भाघमार का जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी टोपी और सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर महिला प्रदेश सचिव जानवी भारवानी, उर्मिला सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष बिरादाराम सैनी, मुकेश जोशी, बाबूलाल पंवार, चेतनाराम मेघवाल, ब्यावर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, जेतारण विधानसभा अध्यक्ष नज़ब काठात, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, बर ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक मोहम्मद, जेतारण ब्लॉक अध्यक्ष नरेश मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष पवन तातेड, जिला महासचिव अरविंद भटनागर, हनुमान सांखला, छगनलाल मेवाड़ा, रणजीत पंवार, संदीप जैन, शाकिर कुरैशी, पप्पू पहलवान, भरत कुमार भाटी , शाहिद खान, पन्नालाल सुनारीवाल, धर्मेंद्र ,नरेंद्र कुमार भटनागर, चेतनाराम, घनश्याम बरोलिया, नंदकिशोर लावासिया, रवि मखीजा, पंकज साहू, गोपाल सांखला, कमलेश बोहरा, मदन सिंह रावत, भगवान पलाडिया, ममता जैन, पुष्पा जैन, शेखर शर्मा, पारस मेधा, मेजबान काठात, कपिल काठात , शाहिद खान, एडवोकेट दिनेश टेलर, सूरजमल, मोहन लाल मालवीय आदि बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।










