Homeभीलवाड़ाजिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सघन निरीक्षण अभियान...

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सघन निरीक्षण अभियान शुरू

सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने जहाजपुर उप जिला अस्पताल व पंडेर सीएचसी का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा, 5 नवम्बर।स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 5 से 7 नवम्बर तक चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने शनिवार को उप जिला अस्पताल जहाजपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडेर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने जहाजपुर उप जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को असंतोषजनक पाया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान के वार्ड में भर्ती मरीजों से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर फीडबैक प्राप्त किया इस दौरान उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने एवं निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने के लिए पाबंद किया।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडेर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डॉ. गुर्जर ने संस्थान के अधिकारियों को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

डॉ. गुर्जर ने कहा कि सघन निरीक्षण का उद्देश्य जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड को सुनिश्चित करना है। जिन संस्थानों में मानक पूरे नहीं हैं, वहां मिशन मोड में सुधार किया जाएगा। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एम्बुलेंस सेवाओं का भी किया निरीक्षण-

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पंडेर सीएचसी पर 108 एम्बुलेंस सेवा ऑफ रोड पाई जाने पर तुरंत सुधार के निर्देश दिए, जबकि जहाजपुर में 108 सेवा ऑन रोड पाई गई। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को एम्बुलेंस सेवाओं का नियमित निरीक्षण करने, उनमें जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES