ओबीसी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बड़े संगठनात्मक बदलाव-सभी संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति

 

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/जयपुर । स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस फैसले को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।
संगठन महासचिव सागर मावर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद एवं वेस्ट जोन प्रभारी रोहिताश सिंह बेदी की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार अजमेर और जयपुर संभाग का प्रभारी राजकमल राव को बनाया गया है, जबकि भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी मोहित चौधरी को सौंपी गई है। वहीं उदयपुर और जोधपुर संभाग का प्रभारी चंदन ठाकुर को नियुक्त किया गया है।प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य ओबीसी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।सक्रिय पदाधिकारियों के माध्यम से आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी।उन्होंने यह भी बताया कि संगठन जल्द ही सभी संभागों में ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।