Homeभीलवाड़ामजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है: गोविन्द भाई पटेल

मजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है: गोविन्द भाई पटेल

भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित, एक जुट होकर सेवादल को मजबूत करने का किया आह्वान

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाडा। स्मार्ट हलचल /मजबूत सेवादल ही मजबूत कांग्रेस का आधार है। ये विचार भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान सेवादल कांग्रेस प्रभारी गोविन्द भाई पटेल ने कही। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि वंदेमातरम से शुरू हुई बैठक को राजस्थान प्रदेश सेवादल सह प्रभारी ज्योति खन्ना ने एक जुट होकर सेवादल को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मोहन हटेला, जिला प्रभारी मदन पण्डित ने बैठक को संबोधित करते हुऐ जिला कांग्रेस सेवादल को ओर अधिक मजबूत करने के लिये प्रेरित किया। बैठक में प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापत, खेमराज पनवा, गुडविन मसीह, हरक चन्द कोठारी ने विचार रखे। जिला सेवादल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन चन्द्र प्रकाश अमरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप टेलर ने किया। बैठक में सेवादल संरक्षक रोशन लाल महात्मा, महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा महता, प्रदेश सचिव विनोद कसारा, जिला महामंत्री शिवराज सुराणा, शहर महिला अध्यक्ष ममता शर्मा, कुन्दन शर्मा, अशोक पाराशर, सुरेश बंब, गौरीशंकर दायमा, करिश्मा धौलपूरिया, पिंकी सोनी, पूजा कीर, सहित सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES