Homeसीकर"कांग्रेस मजबूत रहेगी तो ही देश मजबूत रहेगा" – सुभाष चोपड़ा; राहुल...

“कांग्रेस मजबूत रहेगी तो ही देश मजबूत रहेगा” – सुभाष चोपड़ा; राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

बजरंग आचार्य

​सादुलपुर।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि कांग्रेस मजबूत रहेगी तो ही देश मजबूत रहेगा। उन्होंने सादुलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘संगठन सर्जन कार्यक्रम’ में कांग्रेस संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
​चोपड़ा ने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता द्वारा पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया को हराने को ‘बहुत बड़ी भूल’ बताया और कहा कि कृष्णा पूनिया देश की शान हैं।
​कृष्णा पूनिया के काम याद कर रही जनता: बुडानिया और हाकम अली
​संगठन सर्जन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए तारानगर विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि कांग्रेस शासन में चूरू जिले में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
​फतेहपुर विधायक हाकम अली ने संबोधित करते हुए कहा कि कृष्णा पूनिया द्वारा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए, जबकि भाजपा ने अपने दो साल के शासनकाल में क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज जनता कृष्णा पूनिया के किए कार्यों को याद कर रही है।
​कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ की हड्डी: डॉ. कृष्णा पूनिया
​पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि जब से वह राजनीति में आई हैं, सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही समर्थन की उम्मीद जताई।
​कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, पीसीसी सचिव डॉ. राजेन्द्र मूड, पीसीसी सचिव रामनिवास बिडोदी, दिल्ली कांग्रेस के नेता कांता शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, मान सिंह रेबारी, करतार सिंह टांडी, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, नंदलाल गोस्वामी, लाल मोहम्मद भियानी, शीशपाल पूनिया, राम कुमार मुहाल, सतवीर बागोत, रामपाल डाबला, राम कुमार धानिया, पवन सैनी, पुष्पा सिंघल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कपूरिया, पूर्व चैयरमेन रजिया गहलोत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिहाग, संदीप पुनिया, राकेश पूनिया, मख्खन पूनिया, कृष्ण मीणा, प्रेम पूनिया, सोमववीर पूनिया, मनोज भरद्वाज, सुमेर पूनिया, कमल बजाड़ और पीसीसी सचिव अमर सिंह सांगवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
​कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव वेदप्रकाश रेड्डू ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES