संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे में निहित हैं : मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र खोईवाल

(पंकज पोरवाल)
भाजपा शास्त्री मंडल की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं के दम पर बनेगा संगठन आत्मनिर्भर, बनी भावी रणनीति

भीलवाड़ा  । स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी शास्त्री मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र खोईवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे में निहित है। उन्होंने संगठन को आत्मनिर्भर बनाने और प्रत्येक बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में जिला मंत्री लादू लाल जाट ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आईटी संयोजक अजय नौलखा, मंडल महामंत्री हरीश सालवी व शंकर लाल जाट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिसोदिया, पिंटू राव, राजकुमार घावरी, स्नेहलता पटवारी, निर्मला सोनी, कन्हैया सेन, मंडल मंत्री यशोवर्धन सेन, कमल वेशनानी, शिवानी भरावा, भूपेंद्र कुदाल, शिवप्रकाश चन्नाल एवं मंडल कोषाध्यक्ष विनोद खोईवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करें।