सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल |खाना देने पहुंची गर्लफ्रेंड को उसका प्रेमी यूनिवर्सिटी छात्र कमरे में फांसी पर लटका मिला। जम्मू का रहने वाला यह छात्र कुछ घंटे पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीम करौली बाबा मंदिर से दर्शन कर लौटा था।
घटना विनायकपुर के हॉस्टल में हुई। यहां रहने वाले कानपुर विश्वविद्यालय के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ घंटे पहले ही छात्र अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल के नीम करौली मंदिर के दर्शन कर लौटा था। उसकी गर्लफ्रेंड सामने के कमरे में रहती है। जब वह उसे खाना देने गई तो घटना की जानकारी हुई। सूत्रों का दावा है की घटना के पहलेउसकी गर्लफ्रेंड से कुछ विवाद भी हुआ थाइसके बाद ही उसनेआत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने किसी भी प्रकार के आरोप या सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डिफेंस कर्मी विजय शर्मा का बेटा आदित्य शर्मा तीन महीने से विनायकपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी हॉस्टल के सामने वाले कमरे में श्याम नगर के रहने वाली गर्लफ्रेंड भी रहती थी।
इस बारे में हॉस्टल के केयरटेकर सुनील ने बताया कि दोनों ने खुद को भाई-बहन बताकर अलग-अलग कमरा लिया था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। यह गर्लफ्रेंड से भी जुड़ी हो सकती है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।