Homeराजस्थानकोटा झालावाङयुवा कांग्रेसी विनय आस्तोलिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय...

युवा कांग्रेसी विनय आस्तोलिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल विनय को बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

युवा कांग्रेसी विनय आस्तोलिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल विनय को बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल, भवानीमंडी|नगर पालिका पार्षद युवा कांग्रेसी विनय आस्तोलिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया विनय आस्तोलिया छात्र राजनीति से ही कांग्रेस संगठन मे सक्रिय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं छात्र राजनीति में भी उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एन एस यू आई कि कई वर्षों तक लगातार कमान संभाली इसके बाद से ही लगातार वह कांग्रेस संगठन में अनेक पदों पर बने हुए हैं लगभग 12 वर्ष पूर्व जब सरकार ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव डायरेक्ट आम जनता द्वारा चुने जाने हेतु निर्धारित किया था तब वह नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे थे किंतु मात्र कुछ वोटों से पराजित हुए थे उसके बाद भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे लगातार दो बार नगरपालिका पार्षद भी चुने जा चुके हैं उन्होंने अपनी संगठन के प्रति निष्ठा और एक ईमानदार राजनीतिक की छवि को बरकरार रखा है

कल देर शाम जब उनके नगर अध्यक्ष पद की घोषणा हुई तो शहर के युवा कांग्रेसी नेताओं में हर्ष की लहर छा गई भवानी मंडी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विगत कई वर्षों से कालूलाल सालेचा मनोनीत थे जिला कांग्रेस संगठन में बदलाव के पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद नगर अध्यक्ष पद की नियुक्ति की भी चर्चाएं चल रही थी इन चर्चाओं को कल शाम को विराम मिला और कांग्रेस ने नगर अध्यक्ष के रूप में विनय आस्तोलिया की घोषणा की विनय आस्तोलिया की घोषणा के बाद शहर के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष की लहर छा गई है तथा उनको उनके प्रतिष्ठान एवं दूरभाष पर बधाइयों का ताता लगा रहा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -