Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में छात्रा के साथ दो बार बलात्कार कर भागे दबंग, शिकायत...

कानपुर में छात्रा के साथ दो बार बलात्कार कर भागे दबंग, शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/यहां महिलाओं के साथ जारी छेड़खानी और बलात्कार के क्रम में हाई स्कूल हाई स्कूल की छात्रा को भी शिकार बना लिया गया।उसके साथ दो बार रेप करने वाले दबंग अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।प्राप्त विवरण के मुताबिक शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने दो बार दुष्कर्म किया। अब छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही।
गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गाजियाबाद में चाचा-चाची के रहती है। हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए वह 23 फरवरी को गांव आई थी। उसी समय गांव निवासी शानू व सौरभ ने उसे मोबाइल का एक सिम देकर बात करने के कहा।
साथ ही, धमकी दी कि बात न करने पर पिता व भाइयों को जान से मार देंगे। भयवश बेटी उन दोनों से बात करने लगी। रात बेटी घर पर अकेली थी। दोनों दिन दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बेटी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है । पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES