छात्रा वर्षा वर्मा का नवोदय विद्यालय में चयन

नाहरगढ़, 27 मार्च| स्मार्ट हलचल|सर्वोदय चिल्ड्रन सीनियर स्कूल में अध्ययनरत मध्यम परिवार की एक छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय संचालक गिर्राज प्रसाद नागर ने बताया कि संस्थान के लिए यह गौरव का क्षण है कि वर्षा वर्मा पुत्री कैलाश वर्मा निवासी सोनीपुरा टापरा ने कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से त्रिोदय विद्यालय चयन परिक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व कस्बे का नाम रोशन किया है। स्कूल परिवार छात्रा वर्षा वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।