Homeसीकरकस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण रवाना; भक्ति और विज्ञान...

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण रवाना; भक्ति और विज्ञान के संगम पर निकलेंगी 115 बालिकाएं

(बजरंग आचार्य)

​सादुलपुर:-। स्मार्ट हलचल|छात्राओं के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार प्रातः 7 बजे कस्तूरबा गांधी राजकीय आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
​भक्ति और ज्ञान का सफर
यह एक दिवसीय दल राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों— खाटू श्याम जी, जीण माता और हर्ष पर्वत के दर्शन करेगा। साथ ही, बालिकाओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए उन्हें एक विज्ञान पार्क का अवलोकन भी करवाया जाएगा।
​इन्होंने दिखाई हरी झंडी
इस दल को रविवार सुबह पवन मोहता, पार्षद हैदर अली, शिक्षक संघ के मनोज पूनिया, प्राचार्य राजकुमार, राजकुमार हमीरवास तथा नोडल प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
​सुरक्षा और मार्गदर्शन
कुल दो स्लीपर बसों में 115 बालिकाएं इस यात्रा पर गई हैं। दल के सफल संचालन हेतु अध्यापिका मंजू कुमारी, सुनीता, ताहिरा अख्तर, सुमन श्योराण, प्रियंका और अनिता सहित अन्य स्टाफ साथ मौजूद है। प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पूनिया ने बताया कि यह भ्रमण बालिकाओं के ज्ञानवर्धन में मील का पत्थर साबित होगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES