Homeराज्यउत्तर प्रदेशछात्रों ने दिखाई विज्ञान और कला में प्रतिभा, प्रस्तुत किये 100 से...

छात्रों ने दिखाई विज्ञान और कला में प्रतिभा, प्रस्तुत किये 100 से अधिक मॉडल, विजेता पुरस्कृत

Published on

सुनील बाजपेई

कानपुर।स्मार्ट हलचल|यहां आयोजित किए गए एक भव्य समारोह में नौबस्ता स्थित श्री राम राधे पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं अंतर विद्यालय कला प्रतियोगिता 2025–26 के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था।
इस भव्य आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दक्षिण के एडीसीपी योगेश कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि एडीसीपी योगेश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ने पर जोर दिया कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ रचनात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं।
बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हुए देश और समाज के हित में सार्थक शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी नौबस्ता स्थित श्री राम राधे पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों ने 100 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसके प्रमुख आकर्षणों में – चंद्रयान-3, ऑर्गेनिक फार्मिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, 3D होलोग्राम आदि पर आधारित प्रोजेक्ट शामिल रहे। इसमें सर्वश्रेष्ठ विज्ञान मॉडल को पुरस्कार दिया गया।
इस अंतर विद्यालय कला प्रतियोगिता में छात्र / छात्राओं ने महाकुंभ का दृश्य, बनारस घाट, 2050 में भारत का दृश्य, दुनिया मेरे सपनों की इत्यादि विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडीसीपी योगेश कुमार के द्वारा विजयी प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर संबोधित करते हुए संस्था के प्रखर शिक्षाविद प्रधानाचार्य साकेत सिंह ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है, विज्ञान हमें तर्क देता है और कला हमें संवेदनशील बनाती है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक और हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले व्यवहार कुशल समाज सेवी श्री राम प्रकाश मिश्रा, श्री ब्रह्म प्रकाश मिश्रा, निदेशक श्री आशीष मिश्रा के साथ ही श्रुति पाण्डेय, शिक्षिक प्रतिनिधि श्रीमती दिव्या त्रिवेदी, श्रीमती अनुराधा शुक्ला सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

होली पर रेलवे हाई अलर्ट: रंगों के त्योहार से पहले सुरक्षा का कड़ा पहरा,हर प्लेट फॉर्म पर चौकसी

स्मार्ट हलचल|वाराणसी। होली के रंग इस बार सिर्फ गुलाल तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि...

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओज, व्यंग्य और संवेदना का संगम

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पावन स्मृतियों को समर्पित आयोजन का दीपक मिश्रा...

25 को जिला मुख्यालयों पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा एनएफआईटीयू और एच एम केपी : राकेश मणि

सुनील बाजपेई कानपुर। स्मार्ट हलचल|अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल फ्रन्ट ऑफ इण्डियन ट्रेड...