Homeराजस्थानअलवरछात्राएं प्रशिक्षण से बनेगी मजबूत और आत्मनिर्भर-मिश्रा

छात्राएं प्रशिक्षण से बनेगी मजबूत और आत्मनिर्भर-मिश्रा

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज, बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
हरसौर/स्मार्ट हलचल/समाज के बदलते परिप्रेक्ष्य को लेकर सरकार के द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कस्बे में सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ। जिसका शुभारंभ सीबीईओ हेमंत कुमार मिश्रा के द्वारा सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सीबीईओ मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा विशेष रूप से यह योजना चलाई गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं आत्मरक्षा कर सकती हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर एक ताकत के रूप में उभरेगी। उन्होंने बताया कि समाज में आए दिन होने वाली अनहोनी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। बीआरपी इंद्रा रिणवां ने कहा कि छात्राएं अगर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की बजाय आत्मविश्वास से प्रतिकार करना सीख ले तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। दक्ष प्रशिक्षक अनिता चौधरी एवं स्नेहलता चौधरी ने प्रशिक्षण शिविर में स्वयं की सुरक्षा के बारे में बताया गया। जिसमें आत्मरक्षा के लिए कराटे, मार्शल आर्ट, पंचेस ब्लॉकिंग, हैंड मूवमेंट, किक आदि के उपयोगी गुर सिखाए गए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, प्राणायाम, आसन, ध्यान आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 69 संभागियों ने भाग लिया। इस शिविर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी अध्यापिकाएं स्कूल स्तर पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी।

ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, साक्षरता समन्वयक हरिकिशन मातवा, सुनील जांगिड़, पुनाराम, यूडीसी तुलसी कुमावत, नितेश वैष्णव, संगीता सलोत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES