100 से ज्यादा छात्रों को आवास भोजन की व्यवस्था मिलेगी
भीलवाड़ा 13 जुन
स्मार्ट हलचल।अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के तत्वाधान में ए.बी. माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट भीलवाड़ा द्वारा नवनिर्मित छात्रावास श्री प्रभु लाल जगदीश प्रसाद सोमानी माहेश्वरी हॉस्टल भीलवाड़ा का भव्य शुभारंभ 19 जून शुक्रवार को प्रातः 9 बजे छात्रावास भवन ,द ग्रीन्स कॉलोनी के पास, 200 फीट रिंग रोड, भीलवाड़ा पर उद्घाटन समारोह आयोजित होगा
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि उद्घाटन कर्ता पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज- कोषाध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, अयोध्या होंगे,मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय व अध्यक्ष भारत विधि आयोग व पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी होंगे विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्योगपति रामपाल सोनी एवं अ. भा. मा. सभापति संदीप काबरा जोधपुर रहेंगे
*छात्रावास में 104 छात्रों के आवास क्षमता रहेगी*
ए. बी. माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट भीलवाड़ा के तहत श्री प्रभु लाल जगदीश प्रसाद सोमानी माहेश्वरी हॉस्टल के जगदीश प्रसाद ,नवनीत कुमार ,श्लोक सोमानी ने बताया कि 104 छात्रों के आवास की क्षमता वाले छात्रावास में बेहतर सुसज्जित ए सी कमरे, भोजन कक्ष एवं कैफेटेरिया ,कंप्यूटर लैब एवं 100 छात्रों के बैठने की क्षमता वाला हॉल, उत्कृष्ट अध्ययन हेतु व्यवस्था, दो लिफ्ट सीसी टीवी कैमरा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी इसे सामाजिक स्तर पर लागत मूल्य से संचालित किया जाएगा
*बाहर से आए विद्यार्थियों को मिलेगी राहत*
बाहर से आए छात्रों को रहने एवं पढ़ाई के माहौल को देखते हुए छात्रावास उच्च शिक्षा अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विद्यार्थियों को सुरक्षित अनुशासित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा साथ ही बाहर से आए छात्रों के लिए भीलवाड़ा में पहला छात्रावास शिक्षा संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा
