Homeराजस्थानअलवरराजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) की उप शाखा के चुनाव संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) की उप शाखा के चुनाव संपन्न

बानसूर।स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ( राष्ट्रीय ) की उप शाखा बानसूर के रविवार को चुनाव संपन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार वर्मा औंर पर्यवेक्षक राजेश कुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। इस दौरान मंजीत सिंह यादव लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान दुर्गेश सिंह शेखावत कों मंत्री, धर्मवीर यादव कों कोषाध्यक्ष व ममता जोशी कों महिला मंत्री,रमेश चंद्र जाट को उपाध्यक्ष व विक्रम सिंह यादव को कंप्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधि चुना गया। इसके साथ ही राम सिंह शेखावत सभा अध्यक्ष,पवन शर्मा उपसभाध्यक्ष,प्रेम बाजिया महिला उपाध्यक्ष व राजेश यादव प्राध्यापक प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES