उपजिला चिकित्सालय बिजौलियाँ के लिए ₹43.97 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक खंडेलवाल का जताया आभार

(दीपक राठौर)

विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखा मन की बात कार्यक्रम|

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल।स्थानीय एच.वी.एस. स्कूल, बिजौलिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा के उपस्थित में आयोजित हुआ।

उपजिला चिकित्सालय की सौगात पर जताया आभार-

इस अवसर पर बिजौलिया क्षेत्र को राजस्थान भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी गई बड़ी सौगात का जश्न भी मनाया गया। राजस्थान सरकार द्वारा बिजौलिया में उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु 43.97 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष देखा गया। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक गोपाल खंडेलवाल का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर स्वागत किया गया तथा पूरी विधानसभा की ओर से उनका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में संगठनात्मक गरिमा को बढ़ाते हुए मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हितेंद्र सिंह राजोरा सहित कई प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति उपस्थित रही।
समारोह में पूजा चंद्रवाल, हर्षद्रा कुमारी, मनोज गोधा , कमलेश कोली, रतनलाल गोड, शांतिलाल जोशी, जगदीश पुरी, शिव चंद्रवाल, मुकेश धाकड़, अनिल खटीक, धर्मराज खटीक, श्रवण खटीक, पुरुषोत्तम महावर, मुकेश खटीक, कालू पुरी, देवेंद्र लक्षकार, उमाशंकर वैष्णव, प्रकाश शर्मा, पंकज विजयवर्गीय, मुकेश सांखला, चेतन पवार, धर्मराज सिंह पवार, सुनील जोशी, विट्ठल तिवारी, सुधीर नलवाया, उदय लाल कोली, देवीलाल कोली, निलेश नलवाया, अमित जैन, अरुण गुरुजी, नंदलाल सिंधी, योगेश सोनी, गिरीश सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी बिजोलिया मण्डल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे|