जल संघर्ष समिति के द्वारा उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी में गहराया जल संकट

राजस्व गांव गुलाबपुरा में जल जीवन मिशन का काम भी अधूरा।

भरत सिंह कटारिया

ककराना/स्मार्ट हलचल|उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र में भीषण हीटवेव और गहराते पेयजल किल्लत को लेकर जन-आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भैंरूघाट स्थित शारदा कला निकेतन में ‘जल संघर्ष समिति’ एवं ‘अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति’ की बैठक में ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने केवल पानी की समस्या पर हुंकार भरी। जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष नथु राम सैनी ने कहा यदि सोमवार तक ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो गांव-गांव में आंदोलन शुरू किया जाएगा ।जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक समाधान नहीं होने पर वे आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पीएचईडी विभाग के एईएन अनूप अग्रवाल और एसडीएम के पीए सुमेर सिंह को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने सोमवार तक टैंकर सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया है। जल संकट को लेकर तहसीलदार जे.आर. कुड़ी से भी दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चंदेलिया, जिलाध्यक्ष विजय सिंह मील विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मोहन लाल, संरक्षक कैलाश साधक, भुरा सैनी, सांवर मल खटाना गुलाबपुरा ,रमेश गुर्जर कोट, नाथूलाल सैनी, मुक्ति लाल नांगल, गंगा सहाय सैनी गुलाबपुरा,संतोष छापोली, सीताराम सैनी, तेजा राम पापड़ा, अक्षय मावता, तेजपाल पापड़ा, शिवदान सुरपुरा, गिरधारी शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।