Homeराजस्थानअलवरसूबेदार गिरिराज प्रसाद का आज होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,Subedar...

सूबेदार गिरिराज प्रसाद का आज होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,Subedar Giriraj Prasad Military Honor

बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम माजरा अहीर के रहने वाले सेना में सूबेदार गिर्राज प्रसाद यादव 4 अप्रैल को अरूणाचल प्रदेश के चाइना बोर्डर बलवा पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। शहीद का शव 4 दिन बाद आज सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव माजरा अहीर पहुंचेगा। शहीद के पार्थिव शरीर को आलनपुर तिराये से तिरंगा यात्रा निकालकर सम्मान के साथ उनके घर तक ले जाया जायेगा। शहीद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि सूबेदार गिर्राज प्रसाद यादव 4 अप्रैल की ड्यूटी के दौरान अरूणाचल प्रदेश में शहीद हो गए थे। शहीद के परिजनों को गिर्राज प्रसाद यादव के शहीद होने की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES