सुभाष नगर भाईचारा कमेटी ने होनहार विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

भीलवाड़ा 1 अप्रैल / सुभाष नगर ( मलाण ) निवासी उस्मान खां कायमखानी की पुत्री शबाना बानो एवं पुत्र इरफान खान की शानदार शैक्षिक उपलब्धि पर आज सोमवार को भाई चारा कमेटी की ओर से हौसला अफजाई कर फूल मालाओं से दोनों का अभिनंदन किया गया । जानकारी के अनुसार महेश शिक्षा सदन की छात्रा शबाना बानो ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और पुत्र इरफान खान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 85 .50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है। एक ही परिवार के दो सदस्यों द्वारा शिक्षा में अव्वल रहने पर उन्होंने कहा कि इस कामयाबी में माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों सहित नाना यासीन खां कायमखानी का विशेष योगदान रहा और अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है दोनों विद्यार्थियों का राजकीय सेवा में जाकर देश हित के लिए काम करने का सपना है ।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक शहजाद खान, सदर नाहर खां कायमखानी, महासचिव डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी, नायब सदर फूल मोहम्मद, बाबू भाई मंसूरी, आफताब कायमखानी, खजांची फखरुद्दीन शेख, सलीम मोहम्मद आदि मौतबीरान मौजूद थे।