Homeभीलवाड़ासुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

(पंकज पोरवाल)

निर्विरोध निर्वाचन, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है : रेखा बांगड़

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल| नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी के निर्देशन में सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल के आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदों के लिए मनोनयन प्रक्रिया स्थानीय भवन में निर्विरोध रूप में संपन्न हुई। जिसमें नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारी श्रीमती स्नेहलता तोषनीवाल एवं श्रीमती कल्पना सोनी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा बांगड़, सचिव सुनीता लाहोटी, कोषाध्यक्ष उर्मिला राठी एवं संगठन मंत्री रेणु लढा को वर्तमान अध्यक्ष गीता गांधी के सानिध्य में निर्विरोध चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्ष रेखा बांगड़ ने बताया की निर्विरोध निर्वाचन केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के भीतर एकता और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में कुसुम गट्टाणी, उर्मिला अजमेरा, इंद्रा अजमेरा, रीना सोमानी, रमा सोडाणी, गीता मालू, नीलकमल अजमेरा, तारा लाहोटी, मंजू शारदा, सुनीता तोषनीवाल, रेणु काकाणी, आराधना पोरवाल व सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में वर्तमान अध्यक्ष गीता गांधी के सानिध्य में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES