Homeभीलवाड़ासुभाष नगर पार्क के हालात खस्ताहाल, फैली गंदगी, टूटी बेंचें, उखड़ी घास...

सुभाष नगर पार्क के हालात खस्ताहाल, फैली गंदगी, टूटी बेंचें, उखड़ी घास और बिखरा कूड़ा

भीलवाड़ा । सुभाष नगर पार्क की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पार्क में चारों ओर फैली गंदगी, टूटी बेंचें, उखड़ी घास और बिखरा कूड़ा नगर निगम की गंभीर लापरवाही को साफ दर्शाता है।नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक ने नगर निगम प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद निगम ने अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया है। पार्क में घूमने, टहलने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को रोजाना गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।इसी बीच पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने भी नगर निगम के कार्यों पर सवाल उठाते हुए महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। पालीवाल ने कहा कि—

“नगर निगम के महापौर महाचोर हैं, शहर की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।”

स्थानिय नागरिकों का कहना है कि पार्क की स्थिति यदि जल्द नहीं सुधरी तो वे सामूहिक रूप से निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों ने साफ कहा कि सुभाष नगर पार्क क्षेत्र का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, लेकिन व्यवस्था के अभाव में यह बुरी तरह उजड़ता जा रहा है।

IMG 20251208 WA0085

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES