Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़दृढ़ इच्छा शक्ति व मजबूत ईरादो से खेला गया खेल हमें सफलता...

दृढ़ इच्छा शक्ति व मजबूत ईरादो से खेला गया खेल हमें सफलता अवश्य दिलाता है: विधायक आक्या

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल/होसला अगर बुलंद हो तो सफलता अवश्य मिलती है। यही बात खेलो में भी लागु होती है फिर खेल चाहे राजनीती का हो या कोई ओर। प्रतिद्वंदी चाहे मजबुत हो या कमजोर उसे कम नही आंकना चाहिए। दृढ़ ईच्छा शक्ति व मजबुत ईरादो से खेला गया खेल हमें सफलता अवश्य दिलाता है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या सोमवार को माणिक्य लाल वर्मा राउमावि भदेसर में 35वी जिला स्तरीय महिला व पुरूष शिक्षको की दो दिवसीय शिक्षक खेलकुद प्रतियोगिता के उदघाट्न अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी शिक्षको, विद्यार्थियो व गणमान्य नागरीको को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कहां कि शिक्षक विभिन्न खेलो में भाग लेकर स्वयं को स्वस्थ रख विद्यार्थियो को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभुलाल मेनारिया तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार जोशी, सुरेश जैन, पवन आचार्य, पंचायत समिति सदस्य सीमा शर्मा, सरपंच रतन कंवर चैहान, उदयलाल, गोविन्द सोनी, रघुवीरसिंह, अजयपाल सिंह व कन्हैयालाल वैष्णव थे।
इससे पूर्वं अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियो का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की बालिकाओ द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विधायक आक्या ने प्रतियोगिता आरम्भ करने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य शंभुलाल मेनारिया ने बताया की महिला व पुरूष शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले के विभिन्न ब्लाॅको से चयनित 600 शिक्षक दो दिवस तक विभिन्न खेलो में अपने खेल कौशल का परिचय देेंगे। रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित शिक्षक प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें।
इस अवसर पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक कनकमल मेहता, महिला मुख्य निर्णायक रेखा चैधरी, मुख्य निर्णायक सोमेश त्यागी, उप मुख्य निर्णायक महेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयो के खिलाड़ी शिक्षक व गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। संचालन नरेन्द्र सिंह शक्तावत व नरेन्द्र जैन तथा आभार प्रधानाचार्य शम्भुलाल मेनारिया व उप प्राचार्य मोहनलाल ने व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES