Homeराजस्थानजयपुरसेना के साहस के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

सेना के साहस के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

बिन्टू कुमार

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल|भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शनिवार को कस्बे के ऐतिहासिक चौगान मंदिर में बाल हनुमान जी महाराज के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसका संचालन मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी के सानिध्य में हुआ। मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि सुंदरकांड पाठ हनुमान जी की वीरता और भक्ति का प्रतीक है, जो वर्तमान समय में हमारी सेना को कठिन परिस्थितियों में साहस, शक्ति और मनोबल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक गतिविधियाँ देशवासियों की एकजुटता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को प्रकट करती हैं। सभी ने देश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने भविष्य में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन करते रहने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मंदिर महंत तुलसीदास महाराज, वैद्य भवानीशंकर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, धुडाराम यादव, नत्थुराम प्रजापत, राकेश यादव, मनीष शर्मा, मोनू शर्मा, राजेश सैनी, चौथमल जांगिड, घनश्याम जांगिड, शंकर जांगिड, प्रेम चन्द छीपा, देवेश आत्रै, मातादीन यादव, कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES