Homeभीलवाड़ासूरज की तपिश ने किया हाल बेहाल,सड़कें दिख रही सूनी, लोग ठंडे...

सूरज की तपिश ने किया हाल बेहाल,सड़कें दिख रही सूनी, लोग ठंडे पेय पदार्थों का ले रहे सहारा

सूरज की तपिश ने किया हाल बेहाल,सड़कें दिख रही सूनी, लोग ठंडे पेय पदार्थों का ले रहे सहारा

स्मार्ट हलचल/नीरज मीणा

महवा।स्मार्ट हलचल/उपखंड में भीषण गर्मी व झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है।चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं।गाँव में भीषण गर्मी व झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं।भीषण गर्मी में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। पंखे व कूलर भी गर्मी से बचाव के लिए नाकाफी साबित हो रहें हैं।धूप में निकलने के बजाए लोग दुकानों व घरों में रहना सुरक्षित महसूस कर रहें हैं।
मई माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने पूरे चरम पर नजर आ रही है वहीं नौतपा का असर गहरा दिखाई देने से राज्य सरकार ने हीट वैव की गाईडलाईन भी जारी कर रखी है।स्मार्ट हलचल/गत वर्षों के बजाय अबकी बार इस वर्ष मई माह गर्मी ने सितम ढहाना शुरु कर दिया है गर्मी के कारण गाँव की सड़कें सूनी दिखाई दे रहीं है।बढ़ती गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड काफी बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी,छाछ,गन्ने का रस,नींबू पानी व शिकंजी आदि पेय पदार्थो का सेवन कर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहें हैं।गर्मी के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़
रहा है। इस वक्त रोज सुबह आठ बजते ही गर्मी अपना सितम दिखाना शुरु कर देती है। दोपहर होते-होते गर्म हवायें चलने से लोगों का हाल बेहाल होने लगता है। इस कारण लोग केवल आवश्यक कार्यो से ही घरो सें बाहर निकल रहें हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 48 ड्रिगी और न्यूनतम तापमान 32 ड्रिगी सेल्सियस रहा।आज की बात की जायें तो अधिकतम तापमान 48 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की संभावना है।चिकित्सा विशेषज्ञो के अनुसार गर्मी के समय में घरेलू नुस्खे जैसे दही,लस्सी,छाछ, नींबू पानी एवं मिट्टी के बर्तन का पानी,फलो का ज्यूस जैसे पेय पदार्थो का सेवन करें,एंव गर्मी के समय में बच्चों एवं ब्रद्धजनों को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने देवें और कोई भी अतिआवश्यक काम हो तभी घर से बाहर निकलें क्योंकि तेज गर्मी के कारण बीमार होने का डर रहता है। अगर बच्चों को पेट दर्द जैसी समस्या होती है तो घर पर नींबू पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए,आराम नही मिलने पर नजदीकी चिकित्सक से तुरंत सलाह लेवें।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES