Homeभीलवाड़ासुरास के सात छात्र-छात्राओं का हॉकी में राज्य स्तर पर चयन

सुरास के सात छात्र-छात्राओं का हॉकी में राज्य स्तर पर चयन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती सुरास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सात छात्र-छात्राओं का 14 वर्षीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ | प्रधानाचार्य अनुपम उपाध्याय ने बताया कि गत दिनों शारीरिक शिक्षक हरगोविंद जीनगर नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हाथीपुरा, कबराडिया में आयोजित हुई 67 वी जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सुरास विद्यालय की टीम हिस्सा लेने गई, जहां दोनों वर्गों में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर सुरास विद्यालय की चार छात्रा मीनाक्षी बलाई, राधिका धाकड़, मनभरी मीणा, प्रिया धाकड़ का 14 वर्षीय छात्रा राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ, वही 14 वर्ष छात्र वर्ग में कन्हैया लाल सेन, दुर्गेश मीणा, राहुल बलाई का 14 वर्षीय छात्र राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ, ये सभी छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ||

RELATED ARTICLES
- Advertisment -