Homeराजस्थानअलवरसूरौठ किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष सतीश नांगरिया का हुआ निधन

सूरौठ किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष सतीश नांगरिया का हुआ निधन

सूरौठ। स्मार्ट हलचल/किराना व्यापार संघ सूरौठ के अध्यक्ष सतीश नांगरिया का शनिवार को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। नांगरिया के निधन से कस्बा सूरौठ में मातम छा गया। दोपहर में निकाली गई उनकी शव यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। कस्बे के प्रमुख व्यवसायी एवं किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष सतीश नांगरिया (63) की शनिवार सुबह 8 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से तबीयत खराब हो गई। परिजन तुरंत ही नांगरिया को हिंडौन के राजकीय अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। दोपहर 3 बजे के करीब गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES