Homeभीलवाड़ापुरुषोत्तम सूरौठ जांगिड़ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष निर्वाचित

पुरुषोत्तम सूरौठ जांगिड़ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष निर्वाचित

सूरौठ। स्मार्ट हलचल| जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सूरौठ नगर अध्यक्ष का चुनाव यहां हिंडौन मार्ग पर स्थित समाज की धर्मशाला में करवाया गया। इस दौरान कस्बा सूरौठ निवासी पुरुषोत्तम जांगिड़ को जांगिड़ ब्राह्मण समाज का निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुना गया।आम सहमति से नगर अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाज के लोगों ने पुरुषोत्तम जांगिड़ का भव्य सम्मान किया।
जांगिड़ ब्राह्मण समाज के निवर्तमान नगर अध्यक्ष बृजमोहन जांगिड़ कपूरा वालों का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु सूरौठ कस्बे के जांगिड़ ब्राह्मण समाज के लोग कस्बे में स्थित समाज की धर्मशाला में एकत्रित हुए। जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने सर्व सम्मति से पुरुषोत्तम जांगिड़ को समाज का नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया। इसके पश्चात कस्बे में बिरसा मुंडा मार्ग के पास सुभाष मीणा, संपत कटकड़िया, श्रीमोहन मीणा, दौलत मीणा, रोशन खान, दिलीप महावर सहित सर्व समाज के काफी लोगों ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम जांगिड़ का साफे व मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular