भीलवाड़ा में जुटेंगे देशभर के सर्जन, सितंबर में RAMAS-2026

(महेन्द्र नागौरी)

500 से ज्यादा विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक सर्जरी पर मंथन, लाइव ऑपरेशन से रोबोटिक सर्जरी और AI तक होंगे सत्र

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजस्थान एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जन्स (RAMAS) का 18वां वार्षिक सम्मेलन सितंबर में भीलवाड़ा में होगा। कृष्णा हॉस्पिटल सचिवालय के रूप में इसकी मेजबानी करेगा। सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक सर्जन्स व विशेषज्ञ शामिल होंगे।
मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. कैलाश काबरा ने बताया कि सम्मेलन में लैप्रोस्कोपिक यानी की-होल सर्जरी, लाइव ऑपरेशन टेलीकास्ट, लेजर प्रोक्टोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और AI पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। विभिन्न शहरों से लाइव ऑपरेशन का प्रसारण भी होगा।
उन्होंने बताया कि हर्निया, गॉल ब्लैडर, जटिल आंतों की सर्जरी सहित पाइल्स, फिस्टुला और फिशर के आधुनिक उपचार पर विशेष सत्र होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य नई तकनीकों और विशेषज्ञ अनुभवों को युवा सर्जन्स व रेजिडेंट्स तक पहुंचाकर आधुनिक सर्जरी को नई दिशा देना है।