Homeभीलवाड़ारामस्वरूप सुथार सर्वेयर स्वयंसेवी शिक्षक का राज्यस्तर पर सम्मानित

रामस्वरूप सुथार सर्वेयर स्वयंसेवी शिक्षक का राज्यस्तर पर सम्मानित

ग्रामीण क्षेत्र में असाक्षरों को साक्षर करने पर शिक्षक रामस्वरूप सुथार का राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

काछोला 24 जनवरी -स्मार्ट हलचल/नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत उल्लास मेले का आयोजन इन्दिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान राजस्थान जयपुर में आयोजित किया गया। उल्लास मेले में विभिन्न जिलों की स्टॉल लगाई गई नियंगे शिक्षण सामग्री नवसाक्षरों द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान निर्मित सामग्री पेम्पलेट ब्रोसर आदि का प्रदर्शन किया गया ब्लॉक मांडलगढ जि-भीलवाड़ा की स्टाल में नवसाक्षरों द्वारा निर्मित सामग्री मोमवती अगरबत्ती, कपड़े की घेलिया कागज की थैलिया चौक, एवं गृह सज्जा की सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम में राकेश भंडिया जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारीभीलवाड़ा के निर्देशन में रामस्वरूप स्थार अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुरा रलायता सर्वेयर एवं स्वयं सेवी शिक्षक के नेतृत्व में ‘नव साक्षर, सांवर लाल जाट, नन्दा जाट, धन्ना लाल जाट, उदय लाल जाट ने भाग लिया। स्टाल निरीक्षण के दौरान राजस्थान सरकार के पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, निदेशक साक्षरता एवंसतत शिक्षा निदेशालय जयपुर मेघराज रतनू, कृष्ण कुणाल शासन सचिव, ने नवसाक्षरों से वार्ता की एवं एवं उनके द्वारा तैयार की गई सामगी की प्रक्रिया जानी एवं इस अवसर पर रामस्वरूप सुथार सर्वेयरस्वयंसेवी शिक्षक का राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES