Homeभीलवाड़ा2 मार्च को प्रदोष वेला में 6:06 बजे होगा होलिका दहन, 3...

2 मार्च को प्रदोष वेला में 6:06 बजे होगा होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी पर खंडग्रास चंद्रग्रहण सुबह 9 बजे से लग जाएगा सूतक, मंदिरों के पट रहेंगे बंद

Published on

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|इस वर्ष रंगों का महापर्व होली खगोलीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन प्रदोष वेला में शाम 6:06 बजे किया जाएगा, वहीं 3 मार्च को धुलंडी के दिन शाम 5:59 बजे से 6:47 बजे तक खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा। चूंकि यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होगा, इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य रहेगा।
भारत सहित कई देशों में दिखेगा ग्रहण
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 3 मार्च को लगने वाला यह वर्ष का पहला खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह भारत के विभिन्न हिस्सों सहित पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र, अमेरिका, रूस और पाकिस्तान में भी अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। ग्रहण की अवधि भले ही कम हो, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुबह 9 बजे से बंद हो जाएंगे मंदिर
ग्रहण की समाप्ति से 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में 3 मार्च को सुबह 9 बजे से ही सूतक लग जाएगा और शहर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 6:47 बजे ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों की धुलाई और शुद्धिकरण कर पुनः आरती की जाएगी।
सूतक काल में पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श, भोजन पकाना और ग्रहण करना वर्जित माना गया है, हालांकि जप-तप और मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी
ग्रहण अवधि शाम 5:59 से 6:47 बजे तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने और धारदार वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है। इस दौरान होली खेलने से भी परहेज करने को कहा गया है।
भद्रा का साया, तीन साल बाद संयोग
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार होली पर भद्रा का प्रभाव भी रहेगा। 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 5:56 बजे से 3 मार्च को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। होलिका दहन प्रदोष काल में शाम 6:06 बजे तक अथवा देर रात 1:26 बजे के बाद किया जा सकेगा।
इन राशियों पर रहेगा विशेष प्रभाव
यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि मंडल पर मान्य है।
मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए शुभ संकेत।
वृषभ, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अशुभ प्रभाव की संभावना।
मेष, कर्क, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा।
धुलंडी का पर्व दिनभर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, लेकिन शाम को ग्रहण को लेकर धार्मिक नियमों का पालन किया जाएगा।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अवैध बजरी पर शिकंजा, जेसीबी मशीन और बजरी के दो ट्रेक्टर ट्रॉली डिटेन, 8 टन बजरी जब्त

भीलवाड़ा । रायपुर पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक...

श्याम भक्तों ने निशान अर्पण कर की 11 दिवसीय खाटूधाम पदयात्रा पूर्ण

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|श्री श्याम युवा मित्र मण्डल समिति (रजि.) भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भीलवाड़ा...