सावन के रंग में रंगा सुवालका सहेली क्लब, प्रियंका बनीं ‘मिसेज सावन 2026’

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|सुवालका सहेली क्लब भीलवाड़ा की ओर से निजी रिसोर्ट में सावन महोत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं और सावन के पारंपरिक रंगों को जीवंत कर दिया।
महोत्सव के दौरान संगीत, नृत्य, मनोरंजक गेम्स, सावन प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत और मनोरंजक खेलों के बीच कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्सवी माहौल बना रहा।
सावन से जुड़ी प्रतियोगिता में प्रियंका सुवालका को ‘मिसेज सावन 2026’ चुना गया। क्लब संचालिका नूतन सुवालका ने प्रियंका को ताज पहनाकर सम्मानित किया। वहीं गेम्स प्रतियोगिता में नीलम एवं प्रियंका विजेता रहीं, जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
क्लब संचालिका नूतन सुवालका ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। आयोजन के दौरान सदस्याओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर जमकर आनंद लिया।
महोत्सव का आयोजन ज्योति सुवालका मांडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सदस्य शालिनी, सोना, अभिलाषा, शीला, आशा, पवन, शेफाली,प्रियंका एवं ज्योति सुवालका सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।