Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सुवानिया सरपंच गोपाल बने धनगर गाडरी समाज युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष

सुवानिया सरपंच गोपाल बने धनगर गाडरी समाज युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/धनगर गाडरी समाज के राष्ट्रीय युवा संगठन ने सुवानिया सरपंच गोपाल गाडरी को राजस्थान प्रदेश का युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।राष्ट्रीय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखनसिंह लोहागढ ने चित्तौड़गढ जिले की गंगरार तहसील के सुुवानिया ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल गाडरी को राष्ट्रीय गाडरी युवा महासभा के प्रदेश का युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त है। गाडरी समाज में पहले भी कही उच्च पदों पर रहकर सेवा दे चुके है। समाज के प्रति समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए राष्ट्रीय युवा महासभा ने गाडरी को समाज सगंठन की इतनी बङी जिम्मेदारी दी है। गाडरी वर्तमान में सुुवानिया ग्राम पंचायत के प्रशासक के पद पर कार्यरत है।और विश्व के सबसे बङे राजनितिक सगंठन भारतीय जनता पार्टी से जुङे हुए है जिसमे ओबीसी मोर्चा चितौङगढ के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व का निर्वहन कर रहे। गोपाल गाडरी के युवा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रभर, समर्थकों और समाज जनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES