Homeभीलवाड़ास्वच्छता, साक्षरता, के संदेश के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न

स्वच्छता, साक्षरता, के संदेश के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न

भीलवाड़ा :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी के निर्देशानुसार 13 से 19 फरवरी तक राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया शिविर प्रभारी सोनू शर्मा के अनुसार शिविर में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की साफ सफाई, पानी की टंकियों की सफाई के साथ मलाण क्षेत्र में साक्षरता व स्वच्छता हेतु जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही उपप्राचार्य एवं सहायक लीडर ट्रेनर्स (स्काउट) प्रेम शंकर जोशी व्याख्याता शारीरिक शिक्षा सुनील खोईवाल उप प्राचार्य प्रीति शर्मा सोनू खटीक ने समय-समय पर अपनी वार्ताओं से बालकों को सेवा का महत्व समझाते हुए उन्हें जीवन में एक सक्रिय समाज सेवक बनने हेतु प्रेरित किया। शिविर के दौरान विद्यालय में किचन गार्डन हेतु क्यारियां तैयार की गई। तथा पानी की मटकियों को सजाकर उनमें पौधारोपण किया गया। शिविर के सफल संचालन में ममता शर्मा, विकास जोशी, संजय शर्मा, कन्हैयालाल राव का विशेष सहयोग रहा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES