Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त...

भीलवाड़ा नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण पर सख्त प्रहार; 76.55 लाख नगरीय विकास कर वसूला

Published on

(महेन्द्र नागौरी)

स्मार्ट हलचल| भीलवाड़ा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी और अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर निगम का विशेष अभियान तेज़ी से जारी है। जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर 19 फरवरी को 16 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक/प्लास्टिक कैरी बैग जब्त कर ₹8,700 का जुर्माना वसूला गया।
1040 किलो प्लास्टिक जब्त, 1.95 लाख की वसूली:-
9 से 28 फरवरी तक चल रहे अभियान में अब तक 1040 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर ₹1.95 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने स्पष्ट किया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
गंदगी पर कार्रवाई, लाखों की वसूली:-
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 28 लोगों पर ₹7,000 का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वालों से अब तक ₹2.84 लाख वसूले जा चुके हैं। वहीं नगरीय विकास कर के रूप में 19 फरवरी को ₹2.80 लाख और कुल मिलाकर ₹76.55 लाख की वसूली की जा चुकी है।
60 प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण ध्वस्त:-
महारानी ट्रेड सेंटर से नेहरू रोड और माणिक्य नगर चौराहे क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क और नालियों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जहां सड़क और नाली के बीच कच्ची जगह है, वहां पक्की सड़क निर्माण कराया जाएगा।
कालोनियों से उठी आवाज, बंद रास्ते और कचरे के भूखंड भी हों मुक्त
सूत्रों के अनुसार शहर में व्यापक स्तर पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम को और तेज करने की मांग:-
अब कालोनियों से भी उठने लगी है। कई आवासीय क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाकर रास्ते खुलवाने की मांग तेज हो गई है।
इसके साथ ही शहर की अनेक कालोनियों में खाली पड़े भूखंड कचरे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने ऐसे भूखंडों को कचरा मुक्त कराने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है, ताकि गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अभियान को आवासीय क्षेत्रों तक विस्तार देते हुए बंद मार्गों और कचरा बने खाली भूखंडों पर भी जल्द सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक, बाल श्रम उन्मूलन पर सख्त निर्देश

31 मार्च तक विशेष अभियान, उपखंड स्तर पर सतर्कता समितियों के गठन के आदेश भीलवाड़ा|स्मार्ट...

खबर का असर: 9 दिन की नींद टूटी, लगी प्रशासक की नाम पट्टिका

सुस्ती पर सवालों के बीच हरकत में आया भीलवाड़ा नगर निगम प्रशासन भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|नगर निगम...

विशिष्ट न्यायालय पोक्सो-01 का निर्णय अपहरण व दुष्कर्म प्रकरण में अभियुक्त को 10 वर्ष कठोर कारावास,50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

स्मार्ट हलचल| विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो-01, भीलवाड़ा बालकृष्ण मिश्र द्वारा पारित निर्णय में नाबालिग पीड़िता...