Homeराजस्थानअलवरउपखंड मुख्यालय पर ग्यारह हज़ार केवी लाइन टूटने से कस्बा सहित नौ...

उपखंड मुख्यालय पर ग्यारह हज़ार केवी लाइन टूटने से कस्बा सहित नौ फीडरो के करीब तीस गांवों की विधुत व्यवस्था पूरी रात रही ठप्प

करीब ग्यारह घंटे बाद विधुत आपूर्ति बहाल हुई बहाल

दिनेश लेखी

कठूमर।स्मार्ट हलचल/खेरली स्थित 132 केवी से कठूमर 33 केवी के लिए आ रही 11000 केवी लाइन टूटने से उपखंड मुख्यालय सहित नौ फीडरो के करीब तीस गांवों की विधुत व्यवस्था शुक्रवार पूरी रात ठप्प रही। और बाद में करीब ग्यारह घंटे बाद सुबह नौ बजे विधुत व्यवस्था बहाल हो सकी।जानकारी के अनुसार कठूमर स्थित 33 केवी विद्युत स्टेशन पर खेरली 132 केवी से विधुत सप्लाई आ रही है। शुक्रवार सांय साढ़े सात बजे खेरली रोड स्थित भारत पैट्रोल पम्प के सामने ये लाइन टूट गई। जिसके चलते कठूमर जीएसएस व इससे सम्बन्धित फीडर हनीपुर, मैथना, सौंख, मानखेड़ा, अरूवा, मसारी, रेला, रेटा आदि फीडरो के करीब तीस गांवों की विधुत सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई।
बिजली विभाग के कार्मिकों ने देर रात साढ़े बारह बजे तक तारों को जोड़ने का भरसक प्रयास किया लेकिन खेतो में पानी लगने के कारण प्रयास सफल नहीं हुए। और विधुत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
दूसरे दिन शनिवार सुबह नौ बजे विधुत व्यवस्था को सूचारु किया गया। पूरी रात व सुबह जल्दी बिजली नहीं आने से मुख्यालय सहित सभी गांवों में पानी की व्यवस्था गड़बड़ा गई। और पानी को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर बिजली नहीं होने से इन दिनों आयोजित की जा परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES