Homeराजस्थानअलवरराजस्थान सरकार की मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना में कौशमी कुमारी का...

राजस्थान सरकार की मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना में कौशमी कुमारी का चयन

अजीम खान चिनायटा

पटोंदा। स्मार्ट हलचल,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काजनीपुर की मेधावी छात्रा कौशमी कुमारी ने एक और उपलब्धि हासिल की है! राजस्थान सरकार की मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना में उनका चयन हुआ है, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज जैन और समस्त स्टाफ ने कौशमी को लैपटॉप प्रदान करते हुए कहा, “इस टेबलेट के साथ, कौशमी अपनी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। हमें विश्वास है कि वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगी और अपने परिवार, विद्यालय और राज्य को गौरवान्वित करेंगी।”

इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में और गांव में खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्टाफ की सराहना की है, जिन्होंने कौशमी को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES