टहला विद्यालय का 12वीं बोर्ड में दबदबा; विकास 93.80% के साथ रहे टॉपर, विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभावान छात्रों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत

 शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टहला में कक्षा 12 में बोर्ड परीक्षा कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। जिसमें कक्षा 12 का छात्र विकास कुमार गुर्जर S/o संपत गुर्जर ने 93.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बुधवार को विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभावान छात्रों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। मीडिया प्रभारी श्री सूरज मल बैरवा व. अ. सामाजिक विज्ञान ने बताया कि छात्र – छात्राओं ने लगन, दृढ़ निश्चय, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ वर्षपर्यंत अध्यापन कार्य किया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य श्री पूर्ण मल बड़ोदिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी साथ ही इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए समस्त स्टाफ, अभिभावकों , ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पूर्ण मल बड़ोदिया, व.अ. गणेश कुमार माली, सूरज मल बैरवा, अ. गोवर्धन लाल कुमावत, राम सागर मीणा, कल्याण मल मीणा, सुशील कुमार मीणा, क.स. मुकेश कुमार मीणा तथा प्रतिभावान बालकों के अभिभावक गण श्री संपत गुर्जर, लादू लाल दरोगा, उदय लाल गुर्जर, जगदीश सिंह एवं ग्राम टहला के गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।