रैम्प एक्स राजस्थान 2026 में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम, आशु, प्रगति, दीपशिखा और ओजस्वी बने विजेता

कोटा। स्मार्ट हलचल।रायपुरा स्थित मंच पर आयोजित ‘रैम्प एक्स राजस्थान 2026’ ने फैशन, आत्मविश्वास और युवा प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मिस्टर रैम्प एक्स राजस्थान 2026 का खिताब आशु उर्फ अशरफ अंसारी ने अपने नाम किया, जबकि मिस रैम्प एक्स राजस्थान बनीं दीपशिखा मीणा। मिसेज रैम्प एक्स राजस्थान का ताज प्रगति राठौर और जूनियर रैम्प एक्स राजस्थान का खिताब ओजस्वी वर्मा ने जीता।
आयोजक ए.वी. कोखर (मलिक सर) ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, जयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ तथा हाड़ौती क्षेत्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतिम दौर में प्रत्येक श्रेणी में 15-15 मॉडल चयनित किए गए।
मिस्टर श्रेणी में जोनी (चित्तौड़गढ़) प्रथम रनर-अप और अर्णव द्वितीय रनर-अप रहे। मिस श्रेणी में जारा आदिवाल और दिव्या वैष्णव, मिसेज में ज्योति शर्मा और रहनुमा जी, जबकि जूनियर वर्ग में हिमांश मीणा एवं आरंभ गुप्ता रनर-अप रहे।
सरप्राइज अवॉर्ड्स में भूमि ने मिस कोटा, पूजा प्रजापति ने मिसेज कोटा, शौर्य वैष्णव ने मिस्टर कोटा तथा उर्वी जैन ने जूनियर मिस कोटा का खिताब जीता। कार्यक्रम में जूरी सदस्य दिव्या आरिता, भुवनेश वैष्णव, ज्योति शर्मा और जसप्रीत कौर रहे, जबकि संचालन इल्ला शेख ने एवं प्रोग्राम हेड की भूमिका वैभव गुप्ता ने निभाई।