कृष्णकुमार राजपुरोहित
स्मार्ट हलचल|श्री जेतेश्वर संकल्प ज्योति प्रतिभा खोज परीक्षा राजस्थान 2026 का आयोजन देवासी समाज छात्रावास हाई सेकेंडरी स्कूल के पीछे भीनमाल में 11 जनवरी को आयोजित होगी,
ब्लॉक संयोजक किशोर देवासी ने बताया इस परीक्षा में देवासी समाज के कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रथम लेवल में भाग लेगे एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत विद्यार्थी द्वितीय लेवल में भाग लेगे। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, मानसिक योग्यता, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान,समसामयिकी, भूगोल, इतिहास राजनीति विज्ञान एवं देवासी समाज संस्कृति के प्रश्न पूछे जाएंगे इस परीक्षा को सम्पन्न करने के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षक के रूप में रवि नेथीराम लेक्चर अपनी भूमिका निभाएंगे, परीक्षा संपन्न होने के बाद में केरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन होगा। जिसमें वक्तागण के रूप में डॉ पांचाराम देवासी भीनमाल हॉस्पिटल, डॉ रमेश देवासी, डॉ वरदाराम, एवं गजेन्द्र देवासी एसीबीओ भीनमाल अपनी ओजस्वी वाणी से विद्यार्थियों को गाइडेंस करेंगे, ब्लॉक भीनमाल में भामाशाह की और से विद्यार्थियों के लिए दोपहर भोजन एवं चाय पानी की व्यवस्था भी है, इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को अगले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा इस परीक्षा को लेकर देवासी समाज के छात्रों में उत्साह बना हुआ है।


